*लखीमपुर: डीएम-एसपी ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, टोकन प्रणाली लागू करने के निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 172

लखीमपुर खीरी, 18 जुलाई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को जिले के तीन खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ओयल क्षेत्र की पुरवा सावल समिति, भुलनपुर बीपैक्स और राजापुर मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर संतुष्टि की स्थिति जानी।

डीएम ने निर्देश दिए कि खाद वितरण के लिए टोकन प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू की जाए ताकि किसानों को अनावश्यक भीड़ से राहत मिले। लेखपालों की ड्यूटी तय कर सभी केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इधर, डीएम के निर्देश पर जिलेभर के एसडीएम भी एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्रों में सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के केंद्रों का निरीक्षण कर स्टॉक व अभिलेखों की जांच की।

खाद वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए निगरानी सख्त कर दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top