भारतीय योग संस्थान द्वारा उदीयमान फिल्म कलाकार अभय प्रताप वर्मा सहित तीन विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित
लखीमपुर खीरी Jul 08, 2025 at 06:08 PM , 446लखीमपुर-खीरी, 8 जुलाई भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा गुरु नानक इंटर कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक योग कक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें प्रांतीय प्रधान पूर्वी उत्तर प्रदेश नरेश चंद्र वर्मा तथा संस्था संरक्षक सेवक सिंह अजमानी की गरिमामई उपस्थिति रही।
सामूहिक साधना 30 जुलाई को आयोजित होने वाले स्मृति दिवस के परिपेक्ष्य में सूक्ष्म रूप से साधना जिला मंत्री शिव राम वर्मा द्वारा कराई गई। समारोह का मुख्य आकर्षण लखीमपुर हर्षी बंगला निवासी उदीयमान फिल्म अभिनेता अभय प्रताप वर्मा पुत्र भानु प्रताप वर्मा (भतीजे रमेश कुमार वर्मा) को बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका में चयन होने एवं इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2025 में मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के द्वारा पुरस्कृत किए जाने के फलस्वरुप भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पत्रकारिता क्षेत्र में निर्भीक साहसी पत्रकार जिनका सामाजिक संस्थाओं के प्रति अद्वितीय समर्पण है इसके लिए अमित कुमार त्रिलोकी संवाददाता अमर उजाला व सत्य को उजागर करने वाले दैनिक जनजागरण डिजिटल न्यूज के प्रमुख संपादक अनिल कुमार श्रीवास्तव को तथा सौ से अधिक बार लोगों की जीवन रक्षा के लिए निःशुल्क रक्तदान करने के लिए प्रदीप सक्सेना "मुकेश" को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला जिले की जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव ने सभी को उपहार में पौधे भेंट किए।
इस अवसर पर अभय प्रताप फिल्म अभिनेता के परिवारी जन उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में संस्थान की महिला मंत्री कामिनी मिश्रा, संगठन मंत्री डॉ० सुशीला सिंह, सुमन वर्मा, रेखा गुप्ता, संतोष दीक्षित व राम बहादुर मित्रा, कमलकिशोर बरनवाल, शशिकांत श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रधान सह मीडिया प्रभारी, राजेश श्रीवास्तव, गोपाल जी गुप्त, उमा शंकर त्रिवेदी, राजीव वर्मा, मनोज वर्मा, झब्बू लाल, दिलीप त्रिपाठी, वी० के० वंशवार, संकटा प्रसाद वर्मा, राम टहल वर्मा सहित सैकड़ों साधक/साधिकाएं उपस्थिति रहे।
शांति पाठ पश्चात प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments