ताजिया जुलूस में बैंड-बाजे को लेकर बवाल, जमकर हुई मारपीट पथराव, दो लोग घायल

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी। सोमवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में  बैंड बाजे को लेकर ताजियेदारों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे समुदाय के दो ताजियेदार घायल हो गए। मारपीट और पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक थाना ईसानगर क्षेत्र के कबीरपुर मजरा चकदहा गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बैंड बाजा बजाने को लेकर छोटल्ली पुत्र शमशेर व वाजिद पुत्र गुजरू के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व डंडे चलने लगे। घटना में वाजिद पुत्र गुजरू को गंभीर चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष के छोटल्ली की पुत्री नूरी घायल हो गईसूचना पर ईसानगर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। दोनों पक्षों से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ताजिया करबला में दफन कराए गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top