स्कूलों में संचालित वाहनों की पूर्णतः जाॅच जारी
लखीमपुर खीरी Jul 03, 2025 at 09:20 PM , 129लखीमपुर-खीरी।परिवहन आयुक्त,उत्तर प्रदेश के परिपत्र सं0 1165इन्फ/2024-29इन्फ/209 दिनांक 24.06.2025 जो ’’ स्कूलों में संचालित वाहनों की पूर्णतः जाॅच एवं दिनांक 01.07.2025 से 15.07.2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने जाने के सम्बन्ध में है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 03.07.2025 को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों- सहायक सम्भागाीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन)लखीमपुर-खीरी एवं यात्री/मालकर अधिकारी, लखीमपुर-खीरी द्वारा विभिन्न मार्गो पर विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान सहायक सम्भागाीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन), लखीमपुर-खीरी एवं यात्री/मालकर अधिकारी, लखीमपुर-खीरी द्वारा द्वारा मार्ग पर संचालित अनेक स्कूली वाहनों को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान नियम विरूद्ध संचालित 06 स्कूली वाहनों को चालान किया गया तथा 03 स्कूली वाहनों को निरूद्ध किया गया। अवशेष दिनों में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियम विरूद्ध संचालित स्कूली वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments