वृक्षारोपण महाअभियान का हुआ शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Jul 03, 2025 at 09:08 PM , 132धौरहरा खीरी वृक्षारोपण का महाअभियान शुभारंभ १जुलाई से शुरू हो गया नृपेन्द्र चतुर्वेदी वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा के द्वारा स्कूल, तहसील परिसर मे पौधरोपण करके लोगों से अधिक से अधिक पेंड लगाने को कहा है । उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का मूल आधार है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेंड अवश्य लगाएं। किसानों से अपील की सभी किसान भाई अपने मेंड़ पर पेंड जरूर लगाएं।
जिससे वातावरण हरा भरा रहें।
रेंजर ने नगर पंचायत, सभी विभागों,सामाजिक संगठनों, सभी राजनीतिक पार्टियों से भी अधिक से अधिक पेंड लगाने की अपील की ।






_page-0001.jpg)
























Comments