तेंदुए को काफी देर तक दबोचे रहा युवक ग्रामीणों ने ईंटें चलाकर छुड़ाने की कोशिश की मशक्कत के बाद पाया काबू

लखीमपुर खीरी , 203

लखीमपुर खीरी । जिले की धौरहरा वन रेंज  के ग्राम बबुरी में एक ईंट भट्टे में तेंदुआ बैठा हुआ था जहां पर पहुंचे  मिहीलाल नामक एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया 
युवक  मिहीलाल  निवासी गिरधारी पुरवा काफी देर तक उस तेंदुए को दबोचे रहा, इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ो ग्रामीणों ने भी तेंदुए पर ईंट पत्थर चलाए परन्तु बताते है कि तेंदुआ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसका एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।मामले में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते  ही तत्काल रेंजर नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी अपने स्टॉप  व विभागीय पशु चिकित्सक दया के साथ मौके पर पहुंचकर काफी मसक्कत के बाद तेंदुए रेस्क्यू करके वन विभाग ले गए रेस्क्यू के दौरान तेंदुए के हमले से वन रक्षक राजेश दीक्षित घायल हो गए एवं एक ११२ पीआरबी का एक सिपाही और  मिहीलाल भी घायल हो गया जिनको उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया वहां से डाक्टर ने राजेश दीक्षित  व मिहीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल  वनरक्षक राजेश दीक्षित व मिहीलाल  को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top