नजर बंद किए गए देवेंद्र कुमार "पंकज" कामिल उस्मानी और नरेंद्र वर्मा
लखीमपुर खीरी Feb 16, 2024 at 07:35 PM , 213लखीमपुर खीरी।
आज दिनांक 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के दिशा निर्देश पर भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" की देखरेख में किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर महा महिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी खीरी को देना था मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" थे किसानों को इंडस्ट्रियल एरिया ग्राउंड में एकत्रित किया गया था प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को वहीं से पैदल मार्च करना था लेकिन प्रशासन ने बेहजम रोड स्थित भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज"के संपर्क कार्यालय से निकलते ही पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर पैदल मार्च स्थल पर जाने से रोक दिया और नजर बंद कर दिया किसान नेता ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे इस दौरान प्रशासन ने नायब तहसीलदार खीरी सुनील कुमार को भेज कर ऑफिस के बाहर ज्ञापन ले लिया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" ने कहा कि भाजपा की जालिम सरकार कब तक किसानों का उत्पीड़न करेगी किसान अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे सरकार ने किसानों से जो भी बादे किए थे उसमें एक भी वादा पूरा नहीं किया है सरकार को एमएसपी की गारंटी देनी होगी स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करनी होगी किसान सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं और भाजपा की मोदी सरकार किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि किसानों के साथ घोर अन्याय और अत्याचार हो रहा है जिसे भारतीय किसान संगठन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार जितना किसानों का उत्पीड़न करेगी उतना ज्यादा किसान ऊग्र होंगे और अपने हकों की लड़ाई निरंतर जारी रखेंगे सरकार के आगे किसान झुकाने वाला नहीं है किसानो की मांगे सरकार को हर हाल में माननी पड़ेगी।
इस दौरान रामजी वर्मा शैलेश कुमार राजवीर शर्मा शुभम वर्मा सौरभ वर्मा इकबाल अहमद खान अफजाल अहमद चुन मुन्ना अखिलेश कुमार मोहम्मद जैद रामसागर गौतम कपिल वर्मा गणेश जायसवाल नैनो दीक्षित अरुण वर्मा इरफान गाजी हरि नारायण वर्मा पिंटू आदि किसान मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments