प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) की मासिक बैंठक वरिष्ठ पत्रकार हरिशचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में सम्पन्न हुई।
लखीमपुर खीरी Feb 12, 2024 at 06:40 PM , 144मोहम्मदी-खीरी। प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) की मासिक बैंठक वरिष्ठ पत्रकार हरिशचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के रजिट्रेशन के बाद नई कार्यकारणी गठित कर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यो द्वारा सर्वसम्मत से नई कमेटी गठित गयी। कमेटी में शिवम राठौर अध्यक्ष, विमल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो0 असलम रजा को उपाध्यक्ष प्रथम, अमित कुशवाहा को उपाध्यक्ष द्वितीय, तनवीर सिद्दीकी को महामंत्री, अश्वनी राजपूत को आई.टी. प्रभारी, मो0 इलियास को संगठन मंत्री, शहवाज सिद्दीकी को संयुक्त मंत्री, रियासत अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से सिदाकत मंसूरी, फिरोज मंसूरी, शादाब खान, पपिल कुमार, शारिब अली, अर्जुन राठौर, शमशाद खान, इमरान मंसूरी, गोपाल मिश्रा, वाहिद अली, तौहीद मंसूरी सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments