*प्रदेश में नम्बर एक पर होगी खीरी लोकसभा प्रभारी अचिन मल्होत्रा*
लखीमपुर खीरी Feb 11, 2024 at 09:57 PM , 111निघासन खीरी।
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रभारी अचिन मल्होत्रा ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। और विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया। जिला संयोजक व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की योजनाओं के बारे में बताया। विधानसभा संयोजक पूर्व जिलाउपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की योजना बताई। जिला सह संयोजक कुलभूषण जी ने बारी बारी से खड़े करके सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। अचिन मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही नेता बनता है लोकसभा चुनाव तो जीता है लेकिन इस बार रिकार्ड मतों से जीतना है इस समय राम लला की कृपा है।इस बार रिकार्ड मतों से जीत कर दोबारा मोदीजी प्रधानमंत्री बनेंगे। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी एक नम्बर पर रहने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। और बताया कि आप सब लोग संकल्प लेकर जाएं बताए गए कार्यों को पूर्ण करें तो रिकार्ड मतों से विजय निश्चित होगी। कार्यक्रम का संचालन संगम लाल मिश्रा ने किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह विधानसभा प्रभारी अरविंद गुप्ता,संजय,कनक पाल सिंह राणा, नागेन्द्र सिंह सेंगर, रतीराम लोधी,संजय गिरि,महेश गुप्ता, विकास मिश्र,हरीश पाण्डेय ,जय प्रकाश भार्गव,दामोदर मौर्य, देवेन्द्र कुमार, बृजेन्द्र सिंह, सोबरन लाल चौहान, रमेश लोधी, रामकेश लोधी,विमल तिवारी, प्रज्ञानंद श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments