महिंद्रा ने लॉन्च की नई एक्सयूवी 400 EL Pro व एक्सयूवी 700 डार्क एडिशन

लखीमपुर खीरी , 285

के. के. शुक्ला


लखीमपुर खीरी।महिंद्रा गूसाराम एंटरप्राइजेज लि. पर नई एक्सयूवी 400 EL Pro
एक्सयूवी 700 डार्क एडिशन का अनावरण हुआ। एक्सयूवी 400 ELPro इस गाड़ी में ग्राहकों को 456km*, की एक
अच्छी रेंज के साथ साथ टेक्नोलोजी के भरपूर फीचर्स जैसे 10.25 की डबल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, बिल्ट इन
एलेक्सा कनेक्टिविटी, एड्रिनो एक्स कनेक्ट, रियर AC वेंट्स, इयूल जोन एयर कंडीशनर जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
मिलते हैं। वहीं एक्सयूवी 700 गाड़ी को भी फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, ORVM विद मेमोरी फंक्शन, 6 व 7 सीटर का
ओप्शन, नया नेपोली ब्लैक कलर और ड्यूल टोन कलर के साथ में लॉन्च किया गया है। एक्सयूवी 700 के लॉन्च
के समय उपस्थित GM अमित बाजपेई जी ने बताया कि इस गाड़ी को GNCAP द्वारा 5 स्टार दिए गए हैं जो की इसे
अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित गाड़ी बनाता है, इसका अनावरण मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती
डो• इरा श्रीवास्तव जी के हाथों से किया गया।
इस अवसर पर महिंद्रा & महिंद्रा के ASM श्री प्रशांत पुनियानी, मूसाराम कंपनी के चैयरमैन श्री प्रेम
शंकर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, देश दीपक अग्रवाल, GM अमित बाजपेई, HR Head अनुजा शंकर, SM ललित
शुक्ला मौजूद रहे। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिकों व प्रमुख व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Comments

Back to Top