*डीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Feb 01, 2024 at 11:20 AM , 120लखीमपुर खीरी 31 जनवरी। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
डीएम ने बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। इस दौरान उन्होंने बंदियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
इस दौरान डीएम ने जेल बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी (धौरहरा) पीपी सिंह, कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत, डॉ शिवपूजन मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments