75वें गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखीमपुर खीरी , 127

@अख्तर अली 
निघासन खीरी। क्षेत्र में 75वें गणतन्त्र  दिवस 26 जनवरी बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तहसील निघासन परिसर में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार तहसीलदार भीमचन्द के अपने स्टॉप के साथ ध्वजारोहण किया ब्लाक निघासन परिसर में बीडीओ जयेश कुमार सिंह कोतवाली निघासन परिसर में एसके मिश्रा ने स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया जिला पंचायत इंटर कालेज में विधायक शशांक वर्मा प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय प्रांगण में छात्र/छात्राओं ने मनमोहक झांकियों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किये वही द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कालेज निघासन के एमडी विनोद सिंह, व्यवस्थापक यज्ञ भूषण सिंह ने ध्याजारोहण किया ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
वहीं निघासन के सीएचसी में प्रभारी डॉक्टर पीके रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण किया साथ ही निघासन के सम्राट हॉस्पिटल में एमडी डॉक्टर पंकज मौर्य ने, अंजली हॉस्पिटल के एमडी डॉ प्रहलाद ने , सिद्धि हॉस्पिटल में पूर्व प्रधान लालपुर चेतराम यादव  जितेंद्र यादव ने, एवं फोर्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉक्टर एसपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।वही एसएमडी पब्लिक स्कूल इग्लिस मीडियम की छात्रा अदिति मिश्रा ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया उस छात्रा को तहसील सभागार में एसडीएम अश्वनी कुमार तहसीलदार भीमचन्द ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

Related Articles

Comments

Back to Top