अधिवक्ता संघ के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

लखीमपुर खीरी , 146

निघासन-खीरी।अधिवक्ता संघ निघासन की अंतिम सूची जारी करते हुए बताया गया हैं,कि इसमें तीन अधिवक्ताओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।वहीं अब नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया अधिवक्ता संघ निघासन के चुनाव में एडवोकेट बच्चा लाल अंकेक्षक,अटल कुमार दीक्षित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य,रजीउल्ला खां को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं एडवोकेट अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव,चंद्रकेश,रुपेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष पद,एडवोकेट रामनिवास जायसवाल,सोने लाल उपाध्यक्ष पद, एडवोकेट उमाकांत जायसवाल,त्रिभुवनलाल यादव मंत्री पद,एडवोकेट नवदीप सिंह, योगेश सिंह यादव संयुक्त मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र स्वीकार किये गये हैं।इन पदों पर आगामी 31जनवरी को अधिवक्ता संघ के चुनाव होने हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top