वरिष्ठ डॉक्टर के क्लिनिक पर स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, पुलिस ने अचानक मारा छापा

लखीमपुर खीरी , 174

*लखीमपुर नगर के वरिष्ठ डॉक्टर राकेश माथुर की  बस स्टेशन रोड स्थित क्लिनिक पर बुधवार को शाम 5 बजे स्वास्थ्य,  जिला प्रशासन, पुलिस ने अचानक छापा मारा। सूत्र बताते है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्यवाई की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ माथुर से कहा कि आप allopath दवाई क्यों लिखते है। यह दवाई क्यों रक्खी है। डॉ माथुर ने डिग्री दिखाई कहा कि आयुर्वेद व मॉडर्न मेडिसिन एंड सर्जरी के स्नातक की डिग्री है। इस पर अपर सीएमओ ने पूंछा क्या सर्जरी  भी करते हो तो डॉ माथुर ने कहा कि minor सर्जरी करता हूँ। फिलहाल पंजीकरण कराने व तब तक क्लिनिक बन्द करने को कहा गया है। यह पता लगते ही कई डॉक्टर, डॉ इरा, विधायक भी पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली।*

Related Articles

Comments

Back to Top