दुधवा नेशनल पार्क के क्षेत्र में अवैध ढंग से जंगल कटान जारी।
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2024 at 08:28 PM , 3136माह में दूसरी बार तैनाती मिलने के बाद वनरेंज अधिकारी मैलानी का जंगल कटान पर विश्वास।
लखीमपुर (खीरी) दुधवा नेशनल पार्क की वनरेंज बफरजोन मैलानी के वनरेंज अधिकारी लगभग 6माह बाद अधिकारियों से मिलकर दुबारा चार्ज ग्रहण किया है तब से आरक्षित वन क्षेत्र के जंगल का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इधर एक माह में दर्जनों सागौन के वृक्षों को काटने के बाद मौके से लकडी भी गायब हो चुकी है।
बताते चलें कि बफरजोन मैलानी के वनरेंज अधिकारी सादिक अली पहले भी बाघ की हत्या के मामले में हटाने के बाद इनको आफिस अटैच कर दिया गया था जिसमें इनको जांच में दोष मुक्त होने के बाद दुबारा मैलानी वनरेंज अधिकारी का कार्यभार पाने में यह तिकड़म बाज होने के बाद फिर से चार्ज हासिल करने के बाद आते ही आरक्षित वन क्षेत्र का अवैध कटान चालू करा दिया।
वनरेंज मैलानी की बहुचर्चित वनवीट सलेमपुर व जटपुरा है जिसमें सागौन का जंगल खड़ा है चूंकि आरक्षित वन क्षेत्र में आम मानव का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है जंगल में अवैध कटान की जानकारी मिलना मुश्किल ही नही असम्भव है फिर भी लेखक व वनप्रेमी होतीलाल रस्तोगी को अवैध ढंग से जंगल का कटान का वीडियो किसी प्रकार से हांथ लग गया जिसमें वनवीट सलेमपुर में बीते दिनों सागौन केअवैध कटान का खुलासा होता है।
गौरतलब हो कि वनवीट सलेमपुर के कम्पा० संख्या 10 में लगभग आधा दर्जन से अधिक सागौन के वृक्षों का अवैध ढंग से कटान के बाद सबूत मिटाने के लिए मुढियों पर कच्ची मिट्टी का लेप चढा दिया गया है ताकि यह पुरानी मुढियां लगे बाद में दुबारा कटान हुआ जिनकी मुढियां वनरेंज के अधिकारी व कर्मचारी छिपाने में नाकाम रहे हैं लेखक को यह भी बताया गया है कि लकडी कुकरा के किस फर्नीचर वाले को बिक्री की गई है पर इसका कोई प्रमाण नहीं है जो एक जांच का विषय है।
होतीलाल रस्तोगी वरिष्ठ पत्रकार गोलागोकर्णनाथ खीरी






_page-0001.jpg)
























Comments