*जिलाधिकारी महोदय खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन*
लखीमपुर खीरी Jan 20, 2024 at 07:02 PM , 130लखीमपुर खीरी।
आज दिनांक 20.01.2024 को माह के तृतीय शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय खीरी, श्री महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर "संपूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।































Comments