परिवार परामर्श केन्द्र में 17 परिवारिक विवादों में सुलह समझौते से पति पत्नी को विदा कराने का सराहनीय कार्य

लखीमपुर खीरी , 304

लखीमपुर-खीरी, 13जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर मे स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में 17 परिवारिक विवादों में सुलह समझौते से पति पत्नी को विदा कराने का सराहनीय कार्य किया गया है |
   जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा और अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह के निर्देशन मे परिवार परामर्श केंन्द्र की प्रभारी शकुन्तला उपाध्याय द्वारा घरेलू हिसां, दहेज उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास एवं खाने कपड़े की तंगी के विवाद को लेकर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो मे सुलह समझौते का प्रयास कराया जाता है आज 23 प्रकरणों मे दोनो पक्षो को बुलाकर पति पत्नी मे सुलह का प्रयास काउन्शलर श्रीमती किरन अग्रवाल ,कय्यूम अली ज़रवानी व मुख्य महिला आरक्षी भावना तिवारी, महिला आरक्षी मुद्रिका चौहान, मेहा सिंह द्वारा किया गया है,जिसमें 17 जोड़े पति पत्नी साथ रहने के लिए  सहमत होकर विदा हुए , 03 प्रकरण माननीय न्यायालय लम्बित होने व 03 मामले मे अत्याधिक मनमुटाव होने के कारण सुलह नही हो पायी है उन्हे अग्रिम तिथि देकर पुन: सुलह हेतु बुलाया गया है |

Related Articles

Comments

Back to Top