पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री याद किए गए
लखीमपुर खीरी Jan 11, 2024 at 04:30 PM , 144लखीमपुर खीरी। दिनांक 11 जनवरी को हरित क्रांति के अग्रदूत जय जवान -जय किसान का नारा बुलंद करने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि पर संपूर्ण जनपद में कांग्रेस जनों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इसी कड़ी में भारत भूषण कॉलोनी गोला गोकर्ण कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेस जिन्होंने आज उन्हें याद किया और कहा आज के समय शास्त्री जी की जरूरत देश को है जिस देश को हरित क्रांति का दर्जा प्राप्त हो उस देश का किसान भुखमरी के कगार पर जा रहा हो ऐसी व्यवस्था को बदलने के लिए स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों के भारत का निर्माण करना है कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला महासचिव सदस्य पीएससी प्रेम कुमार वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कुंभी मतीन शाह ,पंकज पटेल, सुधीर शुक्ला, दीपक राजवंशी ,उषा देवी राज, अजय शुक्ला गुड्डू, फकीर मोहम्मद नंदकिशोर वर्मा, अंकुर पटेल ,योगेंद्र विक्रम पटेल, सगीर अहमद आदि जन् मौजूद रहे।































Comments