दो दिवसीय राष्ट्रीय मिस्त्री मेला
लखीमपुर खीरी Dec 21, 2023 at 06:55 PM , 173के. के. शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी। दिनांक 21/12/2023 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री माह मेला एवं वैज्ञानिक विश्वकर्मा सम्मेलन दिनांक 27 जनवरी 2024 को सुबह दिन के 10 बजे से भगवान विश्वकर्मा का पूजन हवन करने के बाद मेला प्रारंभ होगा। मेले/समेलन का समापन 28 जनवरी 2024 को सांयकाल 5 बजे होगा। मेले का स्थान मनरेगा मेला स्थल ग्राम सकेथू प्रथिमिक विद्यालय के पूर्व तरफ थाना हैदराबाद तहसील व ब्लॉक लखीमपुर जिला खीरी उत्तर प्रदेश में होगा। मेले के अतिथि के रूप में हंसराज विश्वकर्मा विधानपरिषद सदस्य/ जिला अध्यक्ष वाराणसी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शरद बाजपेई अमन गिरी विधायक गोला, शशांक वर्मा विधायक निघासन, सौरभ सिंह सोनू विधायक कस्ता, मंजू त्यागी विधायक श्रीनगर, विनोद शंकर अवस्थी विधायक धोराहरा, रोमी सहनी विधायक पलिया, सुरजन लाल वर्मा पूर्व राज्यमंत्री , विजय शुक्ला रिंकू नगर पालिका अध्यक्ष गोला एवं कई प्रदेशों के विश्वकर्मा समाज के बड़े नेता आमंत्रित किए गए है। भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों, भारत के 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्माओं, भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों, अति पिछड़े अति दलितों, आदिवासियों एवं 14 किसानों, खुदरा व्यापारियों, पत्रकार बंधुओ, अधिवक्ताओं की दीन दशा पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों की सभी विभागों में पोस्टिंग की जाए, ठेकेदारी प्रथा जड़ से खत्म की जाए। भारत के 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा को शास्त्र वेदों, पुराणों के आधार पर विश्वकर्मा बढ़ई, लोहार, सुनार ठठेरा शिल्पियों के जाति प्रमाण पत्र में विश्वकर्मा ब्राह्मण दर्ज किया जाए। विश्वकर्मा वैज्ञानिकों ने विश्व को बढ़ाने के लिए नई नई कला का खोज करके विश्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। अधिकांश इनके पास जमीन नहीं है। राजनीति में सांख्य के आधार पर किसी भी पार्टी ने सत्ता में पहुंचने का काम नहीं किया है। इस लिय 12 फीसदी आरक्षण ग्राम सभा से लेकर लोक सभा तक दिया जाए एवं नौकरियों में दिया जाए। जिससे इन जातियों का भी उत्थान हो संके। मनरेगा मेला/ विश्वकर्मा सम्मेलन में दो दिन चर्चा करके उपरोक्त लोगों की दीन दशा सुधारने के लिए जिला अधिकारी खीरी के माध्यम से मनरेगा मेला में 28 जनवरी 2024 को दिन के 2 बजे महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभ अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा सभापति/ उपराष्टपति महामहिम जगदीप धनखड़, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंदचूड़ महोदय भारत सरकार एवं महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोदय उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments