अटल जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाएगा मनरेगा मिस्त्री मजदूर संघ
लखीमपुर खीरी Dec 18, 2023 at 08:40 PM , 125गोला गोकर्णनाथ खीरी। दिनांक 18/12/2023 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी बाजपेई जयंती पूर्व राज्यमंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता सुरजन लाल वर्मा के निवास लंबानगर खुटार रोड गोला खीरी में दिन के 12 बजे धूम धाम से मनाया जायेगा। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा भारतीय जनता पार्टी को ऊर्जा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेई जयंती समारोह में भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्री, भारत के 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्य अति पिछड़े अति दलित ऐसी पचास जातियों के लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उनकी शक्ति से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे महापुरुष का तेज संभाला है। जिनकी सोच के बदौलत विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments