*वरिष्ठ पत्रकार को मातृशोक, शोक सभा हुई*
लखीमपुर खीरी Dec 18, 2023 at 08:15 PM , 171लखीमपुर खीरी 18 दिसंबर। जनपद खीरी के वरिष्ठ पत्रकार अशोक निगम की माता शांति देवी (86) का लंबी बीमारी के चलते सोमवार की सुबह देहांत हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शाम 05 बजे जिला सूचना कार्यालय में शोकसभा हुई, जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, पत्रकारों ने 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा में अधिकारी/कर्मचारीगण ने श्री निगम के दिवंगत माता की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार को इस आपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में अपर जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार, पत्रकार नंदकुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्र, डीके मिश्र, मो. शकील, शिवम पटेल, अनुज शर्मा, पवन तिवारी, जय किशोर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सूचना विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments