*सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : प्रवर्तन दल ने सड़कों पर चलाया रोड सेफ्टी कैंपेन, वाहन चालकों को दी सुरक्षित सफर की सीख*
लखीमपुर खीरी Dec 17, 2023 at 06:30 PM , 165*महत्वपूर्ण पब्लिक प्लेस पर रोड़ सेफ्टी पंपलेट वितरित कर दिलाया सड़क सुरक्षा संकल्प*
लखीमपुर खीरी 17 दिसंबर। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 31 दिसंबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। रविवार को पखवाड़ा के तृतीय दिवस को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के अधिकारियों यथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी कौशलेन्द्र यादव एवं उनके सिपाहियों ने जनपद के विभिन्न मार्ग पर चेकिंग के दौरान चालको से यह अपेक्षा की गयी कि भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे तथा चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें। जिससे बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित किया जा सके। चालकों को नशा न करके वाहन चलाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने हेतु जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।
प्रवर्तन टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भीड़ भाड़ वाले चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि विभिन्न स्थानों पर रोड़ सेफ्टी से सम्बन्धित स्लोगनों, पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये गये। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे । चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे। तेज रफतार से वाहन नहीं चलायेंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। गलत दिशा में वाहन नही चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नही चलायेंगे। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments