*विपणन विकास सहायता योजना : जागरूकता कार्यक्रम 14 दिसंबर को*

लखीमपुर खीरी , 176

के. के. शुक्ला
लखीमपुर खीरी 11 दिसंबर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि विपणन विकास सहायता योजना (एस०सी०एस०पी०) के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 14 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भंसरिया कासिंग में 11.30 बजे आयोजित होगा। जनपद के विभिन्न विकासखण्डों के क्षेत्रों के बेरोजगार नवयुवकों-नवयुवतियों-पॉलीटेक्निक- आईटीआई से प्रशिक्षित/परम्परागत कारीगरों/उद्यम स्थापना में रूचि रखने वाले क्रियाशील व्यक्तियों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top