डॉन बॉस्को स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

लखीमपुर खीरी , 122

 के. कज. शुक्ला
लखीमपुर खीरी। डॉन बॉस्को स्कूल में पहला वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया ।  मुख्य अतिथि लखनऊ कैचालक डायसिस के बिशप  जेराल्ड जॉन मथायस  द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया गया । डॉन बॉस्को स्कूल के प्रबंधक फादर डेनिस नरेश लोबो लखनऊ डायसिस के शिक्षा निदेशक फादर विन्सेण्ट पिण्टो और स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डेनिस डिसूजा, पूर्व प्रिंसिपल रेनाल्ड डिसूजा  भी मौजूद थे ।  शुरुआत प्रभु की स्तुति से की गई। बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसमें मूल रूप से ‘ बेहतर भविष्य के लिए धरा की रक्षा के लिए जागरूकता , माँ को समर्पित- नारी सम्मान , इसरों के वैज्ञानिकों को समर्पित , देश के भक्ति , शांति दूत प्रभु येशू के जन्म की खुशी के गीत और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहाँ मौजूद लोगों की प्रशंसा प्राप्त की विशप ने वहां मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रमों की प्रशंसा की । विशेष रूप से प्रत्येक कार्यक्रम के मूल विषय की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों की सराहना की । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण , मानवता , देश के प्रति प्रेम और भारत नारी की महिमा के विषय में विचार प्रकट किए ।
 प्रधानाचार्य फादर डिसूजा ने सारे अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेहतर कल के लिए के पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top