बीबीबीपी पखवाड़ा छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण पुलिस की कार्यशैली जानी

लखीमपुर खीरी , 128

के.  के शुक्ला
लखीमपुर खीरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के अवसर पर महिला कल्याण विभाग की अगुवाई में जीजीआईसी की छात्राओं का दल ने मंगलवार को महिला थाने का भ्रमण किया। उन्हाेंने पुलिस के कामकाज के तौरतरीके जाने। एफआईआर, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक साधना यादव ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा। महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। छात्राएं पहली बार थाने पहुंची थीं। कई छात्राएं थाने में जाने से घबरा रही थीं, लेकिन थाने में मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक साधना यादव ने उनकी घबराहट खत्म कराई। महिला पुलिस कर्मी उन्हें थाने के अंदर ले गई और पुलिस के कामकाज के हर पहलू की जानकारी दी। कार्यालय के नजदीक बनी महिला हेल्प डेस्क दिखाते हुए बताया कि यहां महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई और कार्रवाई होती है। शिकायत करने वाली महिलाओं या छात्राओं के नाम गोपनीय रखे जाते हैं। उनकी समस्या सुनकर कार्रवाई की जाती है। साइबर हेल्प डेस्क की ओर इशारा करते हुए बताया कि यहां साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई की जाती है। छात्राओ ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में कई सवाल पूछे। प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक साधना यादव ने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। कहा, छोटे मामलों को बातचीत और सुलह-समझौते के आधार पर निपटाते हैं। बड़े मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जाती है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक साधना यादव ने हेल्पलाइन नंबरों की भी छात्राओं को जानकारी दी। कहा, 112 पुलिस हेल्प लाइन नंबर जरूर याद रखें। किसी भी मुसीबत के समय पुलिस को कॉल कर सकती हैं। छात्राओं ने कहा कि उन्हें थाने आने पर कई जानकारियां मिलीं। पुलिस के कामकाज को नजदीक से समझने का मौका मिला। अब तक जो सिर्फ किताबों में पढ़ा था, उसे प्रत्यक्ष देखा। इस मौके पर हेड कांस्टेबल शशिप्रभा, रेनू सिंह, माधुरी, रेखा सिंह, जीजीआईसी की शिक्षिका कोमल, शिवानी, शशि, महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिष्ट, जिला समन्वयक निक्की गुप्ता सहित महिला कल्याण विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top