आंधी मे देवी मंदिर की गिरि दिवार न बनने से ग्रामीणो मे रोष,

लखीमपुर खीरी , 0

विगत दिनो आई आंधी पानी मे गिरी दिवार को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने की मांग, 

गोला गोकर्णनाथ खीरी, तहसील व ब्लाक गोला की ग्राम पंचायत पिपरा के अहिरी गांव मे मां दुर्गा देवी का प्रचीन मंदिर स्थापित है,
जहां पर विगत दिनो पूर्व आंधी पानी के आने से मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई थी,
जिसकी सूचना ग्राम प्रधान नीरज सिंह ने गोला के क्षेत्रीय लेखपाल रूप किशोर को सूचित किया था, जिसका मौका मुआयना भी लेखपाल के द्वारा किया गया था,
लेकिन लगभग दो सप्ताह बाद भी मंदिर की दीवार न बनाने से ग्रामीणो का गुस्सा फूट पडा और दर्जनो ग्रामीणो ने मंदिर परिसर मे जाकर अपनी नाराजगी दिखाकर नारेबाजी की, ग्रामीणो का कहना है नवरात्रि होने के चलते मंदिर मे दिवार पडी होने से गांव की महिलायें बच्चे व पूरूष पूजा करने नही जा पा रहे है,

नीरज कुमार 
ग्राम प्रधान अहिरी,
हमने देवी मंदिर की गिरि दिवार को लेकर तहसील प्रसासन के लोगो को अवगत कराया था, जिसका क्षेत्रिय लेखपाल ने मौका मुआयना भी किया था, 

रूप किशोर 
क्षेत्रीय लेखपाल गोला 
तहसील, 
ग्राम प्रधान की सूचना पर हम देवी मंदिर मे गिरि दिवार का सर्वे कर उच्च अधिकारियो को सौंप दिया था, बजट आने पर निर्माण कराया जायेगा,

Related Articles

Comments

Back to Top