जिला अस्पताल मोतीपुर में अव्यवस्थाओं की भरमार देखने वाले जिम्मेदार बने अंजान
लखीमपुर खीरी Oct 03, 2026 at 05:45 PM , 1लखीमपुर खीरी।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल इस समय खुद बीमार है।अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण यहाँ आने वाले मरीजों तीमारदारों और खुद मेडिकल स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जनहित से जुड़ी इन गंभीर समस्याओं को लेकर अब क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है।अस्पताल परिसर में लगी लिफ्ट पिछले करीब 2 महीने से खराब पड़ी है।सबसे ज्यादा दुर्दशा दूसरी तीसरी मंजिल पर जाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और ऑपरेशन करा चुके मरीजों की हो रही है। तीमारदारों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से मरीजों को जैसे-तैसे ऊपर ले जाना पड़ रहा है।जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल का लगातर अधिकारियो द्वारा निरिक्षण किया जा रहा है लेकिन इतनी बड़ी समस्या किसी को दिखाई नहीं पड़ रही है।वहीं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल की जिम्मेदारी जिन अधिकारियो की है वह कोई कार्य कराना उचित नहीं समझ रहें है।इसके साथ साथ अस्पताल में सूखे पेंड़ लगे है जो कभी भी जनहानि कर सकते है और अस्पताल के चारों तरफ भारी गंदगी फैली हुई है साथ ही बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी हुई है जिसमे जहरीले जीव जंन्तु अपना डेरा बनाये हुए है जिनसे बड़ी घटना हो सकती है और मुख्य गेट से सड़क तक रोड संकरी है जिस कारण गेट पर एम्बुलेंस फंस जाती है जिसमे मरीज की जान मुसीबत में पड़ जाती है इसलिए गेट पर फैले अतिक्रमण को हटाया जाना जनहित में जरुरी है।






_page-0001.jpg)
























Comments