धौरहरा तहसील में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2026 at 04:17 PM , 3लखीमपुर खीरी:तहसील धौरहरा के अधिवक्ता संघ ने वर्तमान उपजिलाधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।एसडीएम के कामकाज से नाराज वकीलों ने 1 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी खीरी को संबोधित एक लिखित ज्ञापन सौंपकर उनके तत्काल स्थानांतरण (तबादले) की मांग की है।अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि वर्तमान उपजिलाधिकारी के तानाशाही और उदासीन रवैये के कारण तहसील की न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।न्यायालयी कार्यों में उदासीनता,अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी द्वारा न्यायालय के मुकदमों और प्रशासनिक कार्यों के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है।एकतरफा वाद खारीज करना,अदम पैरवी (पैरवी के अभाव) का बहाना बनाकर मुकदमों को सीधे खारिज किया जा रहा है।सुनवाई के दौरान न तो वादी और न ही प्रतिवादी के वकीलों को अपनी बात रखने या पत्रावली प्रस्तुत करने का उचित मौका दिया जा रहा है,अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार,तहसील परिसर में वकीलों के साथ एसडीएम का व्यवहार अत्यंत निराशाजनक और अमर्यादित है जिससे अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आए वादकारियों (फरियादियों) में गहरा आक्रोश है।जनसुनवाई की अनदेखी,आम जनता द्वारा दिए जा रहे प्रार्थना-पत्रों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है जिससे फरियादी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
अधिवक्ता संघ ने प्रमुख मांग रखी है जिसमे,अधिवक्ता संघ तहसील धौरहरा के अध्यक्ष, मंत्री और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से पुरजोर मांग की है कि अधिवक्ताओं व जनहित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान उपजिलाधिकारी का तबादला किसी अन्य तहसील या जिला स्तर पर किया जाए। इसके साथ ही धौरहरा तहसील में किसी अन्य कुशल और न्यायप्रिय उपजिलाधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि न्यायिक व प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments