*एडीएम ने निघासन-सिंगाही में परखी विकास कार्यों की हकीकत, डिजिटल लाइब्रेरी में दिखी छात्रों की बढ़ती रुचि*
लखीमपुर खीरी Sep 29, 2026 at 05:25 PM , 2*निघासन की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं, हनुमानगढ़ी मंदिर व सिंगाही के शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण -जीर्णोद्धार कार्यों का भी लिया जायजा*
लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। विकास कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता को परखने के लिए एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम यदुवीर सिंह के साथ मंगलवार को निघासन और सिंगाही क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत निघासन द्वारा निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी में छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर किए जा रहे उपयोग को देखते हुए उन्होंने अध्ययन के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
एडीएम ने इसके बाद नगर पंचायत निघासन स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के वंदन योजना के तहत कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। वही पटेल नगर वार्ड में निर्मित बारातघर का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद एडीएम ने नगर पंचायत सिंगाही पहुंचकर वंदन योजना के तहत शिव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय स्तर पर इन स्थलों को उपयोगी और आकर्षक बनाना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments