लखीमपुर शहर के कई इलाकों में 4 दिन से बिजली गुल, लोग बेहाल — आखिर कब होगी आपूर्ति बहाल?
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2026 at 05:22 PM , 5लखीमपुर शहर के छाउछ, राजापुर, काशीनगर, शिव कॉलोनी और कमलापुर समेत कई इलाकों के लोग पिछले करीब चार दिनों से बिजली संकट से परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली न आने से घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कई फोन नंबरों पर कॉल रिसीव नहीं हो रही है और कुछ नंबर बंद बताए जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अब मौसम भी साफ है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन इलाकों में बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी?
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि समस्या की वास्तविक स्थिति और बिजली कब तक आने की संभावना है, इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए।
Inside Lakhimpur Kheri की ओर से संबंधित विद्युत अधिकारियों से अपील है कि उपभोक्ताओं को बिजली बहाली का अपडेट दिया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments