भगवान परशुराम चौक बना प्रचार का अड्डा, सार्वजनिक चौराहे पर लगे पोस्टर-बैनर, जिम्मेदार मौन

लखीमपुर खीरी , 5

भगवान परशुराम चौक की गरिमा तार-तार, चौराहे पर लगे कवि सम्मेलन के पोस्टर - नगर पालिका बनी अनजान


सार्वजनिक चौराहे पर खुलेआम प्रचार-प्रसार, भगवान परशुराम चौक पर पोस्टरबाजी से लोगों में आक्रोश


भगवान परशुराम चौक की गरिमा पर प्रचार का ग्रहण, चौराहे पर कवि सम्मेलन के पोस्टर चस्पा

सार्वजनिक चौराहे पर खुलेआम प्रचार प्रसार, नगर पालिका की अनदेखी से लोगों में आक्रोश


लखीमपुर-खीरी।शहर के प्रमुख भगवान परशुराम चौराहे पर सार्वजनिक स्थल के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। चौराहे को प्रचार का अड्डा बना दिया गया है, जहां सरेआम बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
वही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि परशुराम चौक पर 27 सितम्बर 2026 को विलोबी मेमोरियल मैदान में होने वाले कवि सम्मेलन के आयोजकों द्वारा पूरे चौराहे को पोस्टरों से पाट दिया गया है। इससे चौराहे की सुंदरता तो खराब हो ही रही है, साथ ही यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहे किसी आयोजन या व्यक्ति विशेष के प्रचार के लिए नहीं हैं, यह सार्वजनिक संपत्ति हैं। इसके बावजूद बिना किसी अनुमति के चौराहों पर पोस्टर-बैनर लगाना आम बात हो गई है। सवाल यह उठता है कि नगर पालिका और जिला प्रशासन की नजरों से बचकर ये पोस्टर कैसे लग रहे हैं? क्या शहर में प्रचार-प्रसार के लिए कोई निर्धारित स्थल नहीं है?
नागरिकों ने जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि सार्वजनिक चौराहों को प्रचार मुक्त किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की सुंदरता और चौराहों की गरिमा बनी रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top