चांदी बताकर गिलट गिरवी रखने पहुंची महिला पकड़ी गई

लखीमपुर खीरी , 7

लखीमपुर। मेला मैदान चौराहे स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर गुरुवार को ठगी का मामला सामने आया। दुकान मालिक ने चांदी बताकर धातु गिरवी रखने पहुंची एक महिला को पकड़ लिया। दुकानदार के अनुसार महिला समेत सात-आठ लोग पहले भी इसी तरह की धातु गिरवी रखकर रुपये ले जाते रहे हैं। धीरे-धीरे दुकान पर ऐसी धातु की मात्रा करीब आठ से नौ किलो हो गई। शक होने पर दुकानदार ने धातु की जांच कराई तो वह चांदी के बजाय गिलट निकली। इसके बाद दुकानदार ने महिला को रोककर पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top