होनहार छात्र छात्राओ को पूर्व चेयरमैन मीनाक्षी अग्रवाल ने किया सम्मानित,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज गोला के होनहार एवं मेधावी विद्यार्थी प्रवीण कुमार वर्मा पुत्र मुकेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम देउवापुर जनपद लखीमपुर खीरी का चयन जूनियर असिस्टेंट में हुआ साथ ही साथ लेखपाल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भी सफलता प्राप्त किया, इस होनहार विद्यार्थी को नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के द्वारा अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया गया। मीनाक्षी अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थी के पिता को अंगवस्त्र देकर , पुष्प गुच्छ द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया  साथ साथ चयनित  छात्र प्रवीण वर्मा को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर  मिष्ठान खिलाकर सम्मानित  किया और बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की,

Related Articles

Comments

Back to Top