मितौली में 'नेत्र ज्योति आई केयर सेंटर' का भव्य शुभारंभ, कस्ता विधायक ने किया उद्घाटन

लखीमपुर खीरी , 0

मितौली (खीरी):लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर स्थित सोनी हीरो बाइक एजेंसी के सामने, राम लखन पाल मार्केट में 'नेत्र ज्योति आई केयर सेंटर' का भव्य शुभारंभ हुआ। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और डॉ. राम राखन पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।केंद्र के संचालक, नेत्र दोष एवं दृष्टि विशेषज्ञ डॉ. दिलीप मिश्रा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत किया।आँखें शरीर का सबसे अमूल्य अंग: विधायकउद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि शरीर में आँखें सबसे अमूल्य हैं। आँखों के बिना मनुष्य न पढ़ सकता है, न लिख सकता है और न ही बिना सहारे चल सकता है। इसलिए आँखों की समय पर जाँच बेहद आवश्यक है। उन्होंने केंद्र के प्रबंधक को बधाई देते हुए क्षेत्र के गरीबों को सस्ता और निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया।सात दिनों तक मिलेगी निःशुल्क जाँच की सुविधासंचालक डॉ. दिलीप मिश्रा ने बताया कि इस सेंटर पर कम्प्यूटरीकृत तकनीक से आँखों की जाँच और इलाज की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। यहाँ कम दिखाई देना, सिर दर्द, आँखों में दर्द, खुजली, जलन, लाली, आँसू या कीचड़ आना, चोट लगना, मोतियाबिंद और सबलबाई जैसी समस्याओं की जाँच की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के इस्तेमाल के लिए विशेष चश्मे बनाए जाएंगे।उन्होंने घोषणा की कि शुरुआती सात दिनों तक मरीजों के लिए आँखों की जाँच पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। साथ ही गरीबों को दवाओं में विशेष छूट और उचित दरों पर चश्मे दिए जाएंगे।इस अवसर पर सुमित मिश्रा, सचिन सिंह नितिन, घनश्याम प्रजापति, अनुज पंकज, प्रज्वल शुक्ल, नीतिश गुप्त, राहुल मिश्रा, शमशाद अली, संतोष सिंह, शादाब, रामसेवक अवस्थी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और मरीज उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top