नगर के मुन्नुगंज स्थित बरमबाबा स्थान को मिलेगी नई भव्यता, 79.70 लाख से होगा सौंदर्यीकरण,

लखीमपुर खीरी , 7

गोला गोकर्णनाथ, 01 सितम्बर।
उत्तर प्रदेश सरकार की वंदन योजना के अंतर्गत नगर के मोहल्ला मुनूगंज स्थित बरमबाबा स्थान के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। 
करीब 79.70 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र एवं बरमबाबा स्थान के लिए अपने भाई स्व. राजेन्द्र राठी की स्मृति में भूमि दान करने वाले विजय राठी ने संयुक्त रूप से किया, आचार्य लवकुश शास्त्री की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि प्रदेश सरकार की वंदन योजना के माध्यम से ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में बरमबाबा स्थान पर हाल, हाल के ऊपर कमरे, शौचालय, बाथरूम, सीढ़ियां, वाटर कूलर, स्टील बेंच, इंटरलॉकिंग एवं सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बरमबाबा स्थान क्षेत्र की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा धार्मिक स्थल की भव्यता में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर सभासद दानिश राइन, सुरेश जायसवाल एवं हरिओम वर्मा, समाजसेवी प्रतीक राठी, श्रवण माहेश्वरी, अतुल अग्रवाल, आर्य समाज के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा, राजेश्वर शुक्ला, मुनेन्द्र शुक्ला, ओमप्रकाश पेड़ा वाले, शिव गोपाल मिश्रा, गीता जयराम, आशीष गुप्ता, रानी शर्मा (पुजारी, रक्षा देवी मंदिर), नवीन चन्द्र कनौजिया, राम औतार गुप्ता, व्यापारी नेता दिनेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, नवनीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लावासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top