*सायकिल दुकान में ताला तोडकर हुई चोरी, भीरा रोड़ पर चोरी की घटनाएं बढी ।*
लखीमपुर खीरी Aug 30, 2026 at 08:30 PM , 9पलियाकलां-(खीरी) पलिया थाना क्षेत्र के आंख अस्पताल के सामने सायकिल की दुकान में चोरो ने शनिवार रात को ताला तोडकर करीब बीस हजार रूपए कीमत की चार नई एक पुरानी साइकिल चोरी कर ले गए।
आपको बता दें कि इससे पूर्व भी इसी दुकान में चोरों ने कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके।
अशरफ अली का कहना है इन दिनो बरसात का सीजन है और काम धंधा नहीं चल रहा है लगातार दूसरी बार चोरी की घटनाओं ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है पुलिस से भी प्रार्थना पत्र देकर जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने यभी बताया है कि आसपास लगे कैमरों में भी इसकी जांच की जाए तो लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा हो जाएगा। पलिया भीरा रोड़ पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों से भी मोबाईल फोन बैग पैसे आदि चोरी होने की घटनाए बढ़ी है। इसका जीता जागता उदाहरण देर रात घूम रही 112 नंबर की पुलिस गाड़ी है जो चोरी की घटनाएं होने के तुरंत बाद ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करती है मगर यात्री के जाने के बद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
यही कारण है कि चोरी की घटनाऐं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी बताया गया है कि पुलिस द्वारा कुछ चोरों को पकड़ा भी जा चुका है लेकिन बिना कार्रवाई कर छोड़ा जाना कहीं ना कहीं चोरी की घटनाओं को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी पलिया मे लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए लापरवाह पुलिस पर क्या कार्रवाई होती है जिससे लगातार हो रही चोरी की वारदातो पर लगाम लग सके।






_page-0001.jpg)
























Comments