महिला की प्रताड़ना से तंग युवक ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से मौत

लखीमपुर खीरी , 6

खीरी टाउन-खीरी थाना खीरी क्षेत्र के कस्बा खीरी में शनिवार देर शाम एक युवक ने कथित रूप से महिला की प्रताड़ना से तंग आकर तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान युवक का शव तालाब से बरामद किया गया।मृतक की पहचान रूपेश कुमार निवासी स्टेशन पुरवा, कस्बा खीरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम मोहल्ला जिंसी स्थित ईदगाह मार्ग के पास तालाब में युवक ने छलांग लगाई थी।
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात तक तालाब में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बारिश के चलते देर रात अभियान रोकना पड़ा।रविवार सुबह करीब 7 बजे दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।मृतक की मां ने एक विधवा महिला पर अपने बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top