बिजुआ इलाके से आए कांवड़ियों पर डॉ कौशल वर्मा ने पुष्प वर्षा कर किया सम्मान, कराया अल्पाहार

लखीमपुर खीरी , 3

गोला गोकर्णनाथ खीरी,पवित्र सावन माह के अंतिम बुधवार को शारदा नदी से जल लेकर गोला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने आए तकरीबन 500 कांवड़ियों के जत्थे पर अलीगंज रोड पहुचने पर शहर के सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान और स्वागत किया है। इसके साथ ही कावड़ियों को शीतल पेय पिलाकर अल्पाहार कराया गया। बिजुआ क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर व आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोग क्षेत्र से निकली शारदा नदी से जल लेकर हर वर्ष शिव मंदिर गोला जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त करने आते हैं। डॉक्टर कौशल वर्मा ने बताया के प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से सैकड़ो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बड़ी ही आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ लेकर लाखों कावड़िया सावन माह में आते हैं। जो ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे लोगों की सेवा कर गर्व की अनुभूति होती है। श्रद्धालुओं की यात्रा में छोटा सा सहयोग दे पाना मेरे लिए आत्मीय संतोष का विषय है। कहा कि सेवा में ही श्रद्धा और श्रद्धा में ही महादेव का आशीर्वाद है। धार्मिक आयोजन मानव के कल्याण के साथ ही मानवता का संदेश देते हैं। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एवं टीम डॉक्टर के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top