पत्रकार के पिता का निधन, शोक की लहर

लखीमपुर खीरी , 22

लखीमपुर-खीरी। शहर के मोहल्ला अर्जुन पुरवा निवासी पत्रकार सुनील कुमार शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा (65 वर्ष) का गुरुवार की सुबह करीब छह बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, पत्रकार साथियों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। राजेंद्र शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में परिचित एवं शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और पत्रकार सुनील कुमार शर्मा सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र शर्मा सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनका अंतिम संस्कार लखीमपुर स्थित मुक्ति धाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य का निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती है। सभी ने दिवंगत जीवात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top