सावन का अंतिम सोमवार,ओयल के ऐतिहासिक मेंढक मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

लखीमपुर खीरी , 7

लखीमपुर खीरी:सावन मास के चौथे और अंतिम सोमवार को कस्बे के प्रसिद्ध व पौराणिक नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर (मेंढक मंदिर) में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आए भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए खीरी थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) खीरी, अवनीश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में ओयल कस्बा चौकी प्रभारी डिंपल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस बल ने मंदिर परिसर सहित आसपास के सभी संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार जायजा लिया और कतारों में खड़े श्रद्धालुओं की मदद की।सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा भारी पुलिस बल,भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे।सुरक्षा टीम में मुख्य रूप से हमराही पुलिसकर्मी अजय कुमार पांडेय,कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, लोकेश कुमार और कांस्टेबल डेविड कुमार समेत कई जवान शामिल रहे।श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया,सावन के इस पावन पर्व पर पुलिसकर्मियों की सजगता के कारण मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से चलती रही। पुलिस बल ने न केवल भीड़ को नियंत्रित किया, बल्कि श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक करने में सहयोग भी दिया। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी, सेवा भावना और सतर्कता को देखकर दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने काफी राहत महसूस की।सावन के चौथे सोमवार पर पुलिस अलर्ट
लखीमपुर-खीरी।सावन के चौथे सोमवार को कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट रही। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ लालपुर बैरियर, खाकरा चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा और उनका स्वागत कर फल वितरित किए गए।पुलिस की मुस्तैदी के बीच कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top