शिव आराधना हेतु काँवड़ यात्रा का आयोजन
लखीमपुर खीरी Aug 22, 2026 at 05:18 PM , 11लखीमपुर खीरी।विद्या भारती विद्यालय, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर लखीमपुर खीरी में दिनांक 22-08-26, दिन शनिवार को शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों द्वारा झाँकी सहित भव्य काँवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रबन्धक रवि भूषण साहनी सपत्नीक, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता सपत्नीक एवं पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यू.पी बोर्ड के प्रबन्धक विमल अग्रवाल सपत्नीक एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान भोलेनाथ के परिवार की आराधना, आरती के उपरान्त काँवड़ यात्रा का शुभारम्भ हुआ। यह यात्रा विद्यालय से घोष सहित चलकर कोतवाली के समीप मन्दिर में शिशुओं द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक एवं पूजन के उपरान्त पुनः विद्यालय वापस आई। इस यात्रा का नगर के प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा एवं आरती के द्वारा समाज के बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के बन्धु-भगिनी, मीडिया के पत्रकार गण, एवं अभिभावकगण एवं शिशु मन्दिर सहित शिशु वाटिका का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। इस यात्रा का नगर के प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा एवं आरती के द्वारा समाज के बन्धुओं द्वारा स्वागत किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments