*लखीमपुर खीरी सदर विधान सभा से भाजपा की टिकट के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही लोकप्रिय एडवोकेट कीर्ति शुक्ला
लखीमपुर खीरी Aug 21, 2026 at 05:18 PM , 7लखीमपुर खीरी।
जहां एक ओर सदर विधायक योगेश वर्मा विवादों से घिरे रहते है। आए दिन विवादों से घिरे रहने के चलते भारतीय जनता पार्टी में सदर सीट पर पार्टी की टिकट के लिए नए नए दावेदार अपनी दावेदारी करने लगे है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के टिकट के वैसे तो कई दावेदार है और नए नए दावेदार तैयार भी हो रहे है परन्तु जनता के बीच लोकप्रिय दावेदार के रूप में एडवोकेट कीर्ति शुक्ला का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। श्रीमती शुक्ला पेशे से वकील और समाजसेवी है। और काफी समय से गरीबों लाचारों और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ साथ पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता व पार्टी के संगठन में पदाधिकारी भी है। श्रीमती शुक्ला लगभग रोज ही क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जनता के बीच में जाकर जनता का दुख दर्द सुनना और उनका समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता रहती है। सदर विधान सभा क्षेत्र की जनता उनके मधुर स्वभाव व जनता के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित है इसी कारण वो सदर विधान सभा क्षेत्र के आम जनमानस के साथ साथ हर वर्ग में वह लोकप्रिय है। सदर विधान सभा क्षेत्र की जनता का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने कीर्ति शुक्ला को सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया तो पार्टी पहले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले की अपेक्षा भारी वोटो के अंतर से इस बार जीत दर्ज करेगी। अपने कार्यों से लोगों के दिलों में पैठ बनाने के साथ साथ जनता के दिलों पर राज करने वाली कीर्ति शुक्ला अपनी छवि व कार्य करने अंदाज के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जनता के बीच में रहकर निरंतर कार्य कर रही है।































Comments