नेपाल आने जाने वालों के लिए बड़ा झटका! गौरीफंटा बॉर्डर पर आधार कार्ड से एंट्री बंद
लखीमपुर खीरी Aug 08, 2026 at 07:57 PM , 42लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत अब केवल आधार कार्ड के सहारे नेपाल आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नए नियमों का कड़ाई से पालन कराना शुरू कर दिया है।
आधार कार्ड अमान्य, अब केवल आधार कार्ड दिखाकर गौरीफंटा सीमा पार करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
जरूरी दस्तावेज: नेपाल में प्रवेश के लिए अब मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) या वैध पासपोर्ट (Passport) होना अनिवार्य है।
बच्चों के लिए नियम, अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहे बच्चों के लिए स्कूल का पहचान पत्र (School ID) या राशन कार्ड मान्य होगा।
वापस लौटाए जा रहे यात्री, जानकारी के अभाव में केवल आधार कार्ड लेकर पहुंचे दर्जनों यात्रियों को बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा।
सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, फर्जी पहचान पत्रों के सहारे होने वाली अवैध घुसपैठ और अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा की निगरानी को और अधिक सख्त एवं प्रभावी बनाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नेपाल जाने की योजना बनाने से पहले अपने पास निर्धारित वैध पहचान पत्र (वोटर आईडी या पासपोर्ट) अवश्य रखें, ताकि सीमा पर जांच के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।































Comments