लखीमपुर में सपा महिला सभा का विस्तार, सिमरन महलूद बनीं जिला उपाध्यक्ष

लखीमपुर खीरी , 38

लखीमपुर-खीरी।समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने लखीमपुर-खीरी इकाई में संगठनात्मक फेरबदल किया है। जिला अध्यक्ष प्रज्ञाति खरे द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष रुक्मणी देवी निषाद की मंजूरी के बाद सिमरन महलूद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना और संगठन में नई ऊर्जा भरना इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विचारों और समाजवादी कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाने पर विशेष बल दिया गया है।नए मनोनयन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से महिला सभा का काम और तेज होगा तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला नेतृत्व को उम्मीद है कि सिमरन महलूद अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top