विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
लखीमपुर खीरी Aug 08, 2026 at 06:18 PM , 29धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की पुशलिस चौकी धौरहरा के अधीन नगर पंचायत के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी जासमीन 25 पत्नी अनीस पुत्र शमशाद पुत्री मोहर्रम अली निवासी गुलरिया अड्डा नेपाल गंज ने अपने घर में शुक्रवार रात लगभग 9 बजे कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।शनिवार को मृतका के मायके पक्ष के दर्जनों लोगों ने सीओ धौरहरा को बताया कि मेरी लड़की की शादी करीब दो वर्ष पूर्व की थी तभी से यह लोग प्रताणित कर रहे हैं जिससे आजिज आकर मृतका ने फांसी लगाई। परिजनों ने बताया कि इससे पहले इन लोगों ने ईसानगर क्षेत्र की लड़की को मार डाला था। समाचार प्रेषण तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।































Comments