*कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम टेकाईपुरवा में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित*
लखीमपुर खीरी Aug 08, 2026 at 06:10 PM , 19तिकुनियां खीरी
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
तिकुनिया क्षेत्र के टेकाईपुरवा, सूरतनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और शासन द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अन्य समस्या सामने आने पर चुप न रहें और तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचना दें।
मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।































Comments