संदीप वर्मा बने मितौली तहसील के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर यूनियन के अध्यक्ष

लखीमपुर खीरी , 45

मितौली खीरी:लखीमपुर खीरी की मितौली तहसील में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संगठन भारत एवं लखीमपुर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संगठन ने संयुक्त रूप से संदीप वर्मा को मितौली तहसील एलपीजी यूनियन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप वर्मा ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संगठन भारत और जिला संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे सभी वितरकों (डिस्ट्रीब्यूटर्स) के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।इस मनोनयन पर क्षेत्र के एलपीजी वितरकों और शुभचिंतकों ने संदीप वर्मा को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Comments

Back to Top