दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार,डेंटल इम्प्लांट ड्रिल स्टॉप डिवाइस' के लिए भारतीय डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त कर रचा नया कीर्तिमान
लखीमपुर खीरी Aug 04, 2026 at 06:28 PM , 18लखीमपुर खीरी।प्रिंसिपल डॉ वाणी गुप्ता के समर्थन एवं मार्गदर्शन में भारतीय दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए, डॉ. इन्द्रेश राजावत, सीनियर रेजिडेंट दंत चिकित्सा विभाग, ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, लखीमपुर, ने अपने अभिनव "डेंटल इम्प्लांट ड्रिल स्टॉप डिवाइस" के लिए भारतीय डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त किया है।
यह डिज़ाइन आवेदन संख्या 505018-001,03 अगस्त 2026 को प्रकाशित हुआ.यह डिवाइस डेंटल इम्प्लांट लगाने के दौरान हड्डी की ड्रिलिंग की सटीक गहराई सुनिश्चित करने में मदद करेगा, जिससे निर्धारित लंबाई तक ही ड्रिलिंग की जा सके और उपचार अधिक सुरक्षित एवं सटीक बने।यह उपलब्धि ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, लखीमपुर के दंत चिकित्सा विभाग के लिए गर्व का विषय है तथा संस्थान की अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है। प्राचार्य डॉ वाणी गुप्ता ने बताया यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारतीय दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में कार्य कर रहे सभी शोधकर्ताओं और युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है।































Comments