*संस्कार भारती विद्यालय स्तर पर देगी अब संस्कार- आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री*
लखीमपुर खीरी Aug 03, 2026 at 06:50 PM , 38हाथरस। "संस्कार भारती अपने नाम के अनुरूप विद्यालयों में जाकर अब बच्चों को देगी संस्कार, जिससे हाथरस के बच्चे भारतीय कला संस्कृति,धरोहर के साथ साथ संस्कारवान बन पण्डित नथाराम गौड़ व काका हाथरसी की तरह हाथरस का नाम विश्व शिखर पर स्थापित कर सकें।"
उक्त पंक्तियाँ 19 देशों में हाथरसी लोकनाट्य सांगीत की ध्वजा फहराने वाले अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ लोकनाट्यविद आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित कलागुरु सम्मान समारोह में कह कर सभी का उत्साह वर्धन किया।
समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी हेमेन्द्र शर्मा द्वारा की गयी तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय कला संयोजक पण्डित कुँवर पाल भंवर मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ भारती की वंदना से हुआ तदोपरांत स्वगताध्यक्ष जीवनलाल शर्मा अतिथियों का स्वागत किया तथा और जिलाध्यक्ष चैतन्य प्रकाश ने हाथरस जिला में संस्कार भारती की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर हाथरसी लोकनाट्य सांगीत विधा के सैकड़ों शिष्य कलाकर तैयार करते हुए उसे विश्व स्तर पर स्थापित करने वाले आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री (संस्कृति विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक) को हाथरसी पद्मश्री कला-गुरु सम्मान:2026 से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सेन्ट. आर. एच. कॉन्वेन्ट स्कूल के महाप्रबंधक एडवोकेट अजय किशोर गौड़ को कला-साधक सम्मान:2026 से विभूषित किया गया।
मुख्य अतिथि कुंवरपाल भंवर ने अपने
उद्बोधन में कहा कि संस्कार भारती का सौभाग्य है जो आज प्राचार्य का सरकारी पद छोड़कर हाथरसी सांगीत को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले और विश्व के 19 देशों में सम्मानित होने के साथ साथ देश का प्रतिष्ठित सङ्गीत नाटक अकादमी पुरस्कार:2014 प्राप्त लोकनाट्य विशेषज्ञ आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री जी और शिक्षाविद एडवोकेट अजय किशोर गौड़ को सम्मानित किया गया है।
सम्मान समारोह को सफल बनाने में योगशिक्षिका डॉ. सुनीता उपाध्याय,कवयित्री सोनाली रतन, लोकेश कुमार,मुकेश शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता पूरन सागर,जयवीर सिंह,आदित्य कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
सम्मान समारोह का संचालन जिलाध्यक्ष चैतन्य प्रकाश उपाध्याय के द्वारा किया गया तथा किड्जी स्कूल के प्रबंधक व संयोजक जीवन लाल शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।































Comments