युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका मिला

लखीमपुर खीरी , 40

धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका मिला सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को आनन फानन में उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भौवापुर निवासी 18 वर्षीय सुदंरी उर्फ संजीत पुत्र सूबेदार गौतम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ग्राम रामनगर लहबड़ी व भटपुरवा गांवो के बीचोंबीच किसान ठाकुर सत्य कुमार सिंह के खेत में लगे भिलोर के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को आनन फानन में उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दूसरी तरफ मृतक के घर पर पिता सूबेदार व माता सुनीता ने बताया कि मेरे पुत्र को अरुण निवासी बम्हौरी,गुड्डू पुत्र राम-लखन निवासी खालेपुरवा व महेश निवासी भौवापुर ने मारा है।
परिजनों के मुताबिक मृतक सलवार सूट पहने था उसकी आंखें फूटी जुबान काटी व दोनों पैर घुटनों से टूटें थे। परिजनों के मुताबिक मृतक गांव निवासी दो लड़कियों प्रज्ञा पुत्री विजय गौतम व प्रीती पुत्री महेश को लेकर भागा था।
 कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा परिजनों की तरफ़ अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Comments

Back to Top